Posts

विश्व की सबसे बड़ी परशुराम प्रतिमा होगी स्थापित, पूरे देश से ब्राह्मण समाज करेगा सहयोग

Image
मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन, ट्रस्ट ब्राह्मणों को करेगा एकजुट, बढ़ाएगा राजनीतिक ताकत कानपुर देहात में भगवान श्री परशुराम जी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा, जिसके लिए 7 बीघे जमीन दान दी गयी है। कानपुर देहात स्थित इसी जमीन पर जल्द ही मंदिर निर्माण शुरू किया जाएगा और भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, 25 करोड़ की लागत से इस प्रतिमा व मंदिर का निर्माण होगा इसके निर्माण में भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकारों का सहयोग लिया जाएगा। भगवान परशुराम की दुनियाभर में स्थापित की गयी प्रतिमाओँ में ये मूर्ति सबसे बड़ी होगी। इसके साथ ही बनने वाले मंदिर में भगवान परशुराम अनुसंधान केन्द्र और विश्व की सबसे बड़ी वैदिक पाठशाला का भी निर्माण होगा जिसमे सनातन धर्म व सनातन संस्कृत के व्यावहारिक पहलुओ का भी प्रशिक्षण किया जाएगा। मंदिर निर्माण और मूर्ति स्थापना के लिए विधायक प्रतिभा शुक्ला की अध्यक्षता में ट्रस्ट का गठन किया जा चुका है। ट्रस्ट का संरक्षक पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी को बनाया गया है। मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के प्रबंधक और संरक्षक ने जो जमीन दान की है उसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बतायी जा रही...